विवेकानंद नेत्रालय में उपचार को और अधिक सटीक बनाने को हडको बना मददगार

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून के विवेकानंद नेत्रालय में उपचार को और अधिक सटीक बनाने को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन हडको ने मदद के हाथ बढ़ाये हैं। शुक्रवार को सीएसआर सहयोग से नेत्रालय में स्थापित अत्याधुनिक एल्कॉन सेंट्यूरियन एवं ज़ाइस ल्यूमेरा-आई का उद्घाटन हडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने किया।
विवेकानंद नेत्रालय में अब विश्वस्तरीय उपकरणों से मोतियाबिंद एवं जटिल नेत्र शल्य चिकित्सा अब और अधिक सुरक्षित, सटीक एवं सफल होगी। हडको की ओर से किए गए सहयोग के लिए नेत्रालय के स्वामी असीमत्मानन्द महाराज ने आभार जताया।
इस अवसर पर डॉ. मानसी गुसाईं, डॉ. गौरव शाह, डॉ. अलंकृता मुरलीधर, हडको मुख्यालय, नई दिल्ली से जयन्ती महाबले, अभिजीत सरकार, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
हर साल 1 लाख मरीज करवाते हैं आंखों का इलाज:
विवेकानन्द नेत्रालय हर साल करीब 18,000 मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा 1 लाख से अधिक मरीजों को नेत्र सेवाएँ प्रदान करता है। यह तकनीक उत्तराखण्ड एवं हिमालयी क्षेत्रों के हजारों निर्धन एवं वंचित मरीजों को विश्वस्तरीय, निःशुल्क एवं किफायती नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



