उत्तराखंड
पूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

डीबीएल संवाददाता / विकासनगर।
उपनल के माध्यम से सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों की मांगों के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने यह बात कही।
सोमवार को पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के सम्बंध में क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान को एक ज्ञापन पत्र सौंपा। विधायक चौहान ने कहा कि देश की रक्षा में अडिग रहे पूर्व सैनिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।



