संस्कृति एवं संभ्यता

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव – चकराता में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

डीबीएल संवाददाता।

जन्माष्टमी के पर्व पर चकराता के छावनी बाजार में सनातन धर्म मंदिर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शुक्रवार को शोभायात्रा का शुभारंभ सनातन धर्म मंदिर परिसर से हुआ। शोभायात्रा तहसील मार्ग, केसरी मार्केट, चुंगी चौक और सदर बाजार से होते हुए नगर परिक्रमा कर पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां धार्मिक उत्साह के बीच इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चे चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रीकृष्ण के जयकारों से बाजार गूंजता रहा।

शोभायात्रा में पुजारी राम पाठक के साथ राजेश्वर वर्मा, अंकित मोहल, अनिरुद्ध माहेश्वरी, अनूप चौरसिया, मोनित दुसेजा, ऋषभ जैन, मनीष कुकरेजा, सन्नी आनंद, जिशान्त, दिनेश चांदना, निकित जैन, शिव कुमार अग्निहोत्री, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button