अपना दून
विधायक पुंडीर ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

डीबीएल संवाददाता।
सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ग्राम पंचायत अंबीवाला एवं ग्राम उम्मेदपुर में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए जनआवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।



