एनजीओ प्रतिनिधियों ने भुगतान को लेकर सचिव पेयजल को सौंपा ज्ञापन

डीबीएल संवाददाता।
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत सहयोगी संस्थाओं के भुगतान को लेकर प्रदेश स्वयं सेवी संस्था एसोशिएसन के प्रतिनिधियों ने पेयजल सचिव उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आर्थिक हालातों का हवाला देते हुए शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया गया है।
प्रदेश स्वयं प्रदेश स्वयं सेवी संस्था एसोशिएसन से जुड़े प्रतिनिधियों ने एसोशिएसन अध्यक्ष कैलाश थलेड़ी की अगुवाई में सचिवालय परिसर पहुंचकर जल जीवन मिशन कार्यक्रम में बतौर सहयोगी संस्था के रूप में कार्य कर रहीं प्रदेश की एनजीओ के लंबित भुगतान की मांग सम्बंधी एक ज्ञापन पेयजल सचिव उत्तराखंड सरकार रणवीर सिंह चैहान को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि करीब दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सहयोगी संस्थाओं (आईएसए) का भुगतान नहीं हो पाया है, जिसके चलते उनके आर्थिक हालात बिगड़ने लगे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि लंबित भुगतान जल्द किया जाए।
सचिव पेयजल ने एनजीओ प्रतिनिधियों को जल्द भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदेश भर से कई एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे।



