पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
मुख्य कोषाधिकारी साइबर कोषागार देहरादून बी.एन. पाण्डेय ने बताया कि साइबर कोषागार देहरादून से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र डीएलसी से संबंधित प्रशिक्षण एवं पेंशन संबंधी अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु 1 से 30 नवंबर, 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में तकनीकी समस्या आ रही है अथवा पेंशन से संबंधित अन्य समस्याएं हैं, वे अपने जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं स्मार्टफोन के साथ किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार, 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
इस अभियान के तहत शिकायतों के निस्तारण एवं मार्गदर्शन के लिए परमीत सिंह, उपकोषाधिकारी, साइबर कोषागार देहरादून को शिकायत निवारण अधिकारी नामित किया गया है। पेंशनर उनसे मोबाइल नंबर 7500370037 एवं 7500900090 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा साइबर कोषागार स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं तथा डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए निर्धारित अवधि में साइबर कोषागार से संपर्क करें।



