शिक्षा

बौद्धिक संपदा अधिकारों का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून के सेलाकुई स्थित माया देवी विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन से ब्रिजिंग इनोवेशन एंड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी चौलेंजेज एंड ऑपर्च्युनिटीज’ विषय पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. तृप्ति जुयाल सेमवाल वाइस चांसलर प्रो. आशीष सेमवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने नवाचार, शोध एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसी भी नए विचार, शोध एवं आविष्कार को कानूनी संरक्षण प्रदान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को अपने नवाचारों के प्रति जागरूक रहने तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

यूकोस्ट के वैज्ञानिक हिमांशु गोयल, संख्या फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकुल शर्मा तथा ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. प्रियंका पांडे ने बौद्धिक संपदा अधिकार, पेटेंट, कॉपीराइट, नवाचार एवं शोध के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को अपने अनुसंधान और नए विचारों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के माध्यम से सुरक्षित करने के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर प्रियंका पांडे, रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. आरबी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल, डीन स्कूल आफ लॉ प्रो अनिल दीक्षित, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ देवेंद्र रावत सहित विश्वविद्यालय के शोधार्थी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button