उत्तराखंड

भीमताल झील के पुनर्जीवन को वैज्ञानिक पहल

डीबीएल संवाददाता ।

उत्तराखंड की प्रमुख प्राकृतिक झीलों में शामिल नैनीताल जनपद की भीमताल झील के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी देहरादून की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा झील का बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस वैज्ञानिक सर्वेक्षण का उद्देश्य झील की वर्तमान गहराई, जल भंडारण क्षमता, झील के तल पर जमा गाद एवं तलछट की स्थिति का सटीक आकलन कर झील के पुनर्जीवन की संभावनाओं का तकनीकी मूल्यांकन करना है।

इस पहल के माध्यम से जल स्रोतों एवं प्राकृतिक जल निकायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जा रही है। भीमताल झील का यह अध्ययन उत्तराखंड की महत्वपूर्ण प्राकृतिक जल संपदाओं के दीर्घकालिक संरक्षण एवं सतत प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जिसका लाभ स्थानीय लोगों, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button