देहरादून लिटरेचर फ़ेस्टिवल का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन
शबाना आज़मी, लीना यादव, तनिष्ठा चटर्जी, शालिनी पासी और संध्या मृदुल ने डीडीएलएफ़ 2026 के भव्य समापन को बनाया ख़ास; विशाल और रेखा भारद्वाज ने दुआ फ़ंडरेज़िंग कॉन्सर्ट में साझा की भागीदारी

डीबीएल संवाददाता।
तीन दिवसीय देहरादून लिटरेचर फ़ेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। लिटरेचर फ़ेस्टिवल के आखिरी दिन सिनेमा, साहित्य, कला, पहचान और समकालीन संस्कृति से जुड़े विषयों पर कई रोचक संवाद आयोजित किए गए। इसके बाद प्रख्यात फ़िल्मकार और संगीतकार विशाल भारद्वाज तथा गायिका रेखा भारद्वाज ने विशेष फ़ंडरेज़िंग कॉन्सर्ट में प्रस्तुति दी। महोत्सव के अंतिम दिन शबाना आज़मी, शालिनी पासी, संध्या मृदुल, तनिष्ठा चटर्जी, सयानी गुप्ता, फ़िल्मकार लीना यादव और शारिब हाशमी सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत ‘द आर्ट ऑफ़ लिविंग वेल दृ एटिकेट, एम्पैथी एंड एवरीडे लाइफ़’ सत्र से हुई। इसमें मानिक कौर ने शेफ़ और लेखक सुवीर सरन के साथ बातचीत की। सत्र में रोज़मर्रा के जीवन में संवेदनशीलता, शिष्टाचार, शारीरिक हाव-भाव और सोच-समझकर संवाद करने के महत्त्व पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘टेन इयर्स ऑफ़ पार्च्ड दृ राइटिंग विमेन हू रिफ़्यूज़’ सत्र रहा, जिसमें लीना यादव की चर्चित फ़िल्म ‘पार्च्ड’ के दस वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निर्देशक लीना यादव, कलाकार तनिष्ठा चटर्जी, सयानी गुप्ता और शारिब हाशमी तथा सिनेमैटोग्राफ़र असीम बजाज एक साथ मंच पर आए। बातचीत में फ़िल्म के सफ़र, महिलाओं की इच्छाओं और संघर्षों के चित्रण तथा आज के दौर में उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा हुई। शारिब हाशमी ने सत्र का संचालन किया। इस संवाद के ज़रिये फ़िल्म के साहसिक विषय और उसके पीछे की रचनात्मक साझेदारी को याद किया गया।
साहित्यिक कार्यक्रमों की कड़ी में ‘सिफ़र दृ अ लाइफ़, अ वॉइस, अ लेगेसी’ सत्र आयोजित हुआ। इसमें अभिनेत्री संध्या मृदुल ने सौम्या कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत की। तनिष्ठा चटर्जी भी इस दौरान मंच पर उनके साथ शामिल हुईं।
फ़ैशन, कला और समकालीन पहचान पर केंद्रित सत्र ‘कीप काम एंड स्टे फ़ैब्युलस दृ एन अनअपॉलजेटिक ओरिजिनल’ में शालिनी पासी ने अभिलाषा ओझा के साथ बातचीत की। चर्चा में व्यक्तिगत पहचान, आत्म-अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और कला एवं संस्कृति की दुनिया में शालिनी के सफ़र पर बात हुई।
दिन के विशिष्ट सत्रों में ‘आई डिड इट माय वे’ भी शामिल रहा, जिसमें प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आज़मी ने पत्रकार अभिसार शर्मा के साथ बातचीत की। इस संवाद में भारतीय सिनेमा और रंगमंच में उनके उल्लेखनीय सफ़र, बदलते सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में उनके अनुभवों और सामाजिक बदलाव लाने में कला की भूमिका पर चर्चा हुई।
तीन दिवसीय महोत्सव का समापन ‘दुआ दृ देहरादून यूनाइट्स आर्टिस्ट्स’ के अंतर्गत आयोजित विशेष फ़ंडरेज़िंग संगीतमय संध्या के साथ हुआ। इस आयोजन में विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुतियों से समाँ बाँधा। इस वर्ष डीडीएलएफ़ के हिस्से के रूप में शुरू की गई दुआ पहल का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों के समर्थन में फ़ंडरेज़िंग संगीत आयोजनों के ज़रिये रचनात्मक समुदाय को एक मंच पर लाना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर डीडीएलएफ़ के संस्थापक समरांत विरमानी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कलाकारों, वक्ताओं, सहयोगियों और दर्शकों का आभार जताया।



