उत्तराखंड

सिल्क्यारा सुरंग में हादसे की जांच में जुटा प्रशासन

डीबीएल संवाददाता।

उत्तरकाशी जिले की सिल्क्यारा सुरंग में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे टनल के भीतर कंक्रीट शॉटक्रीट लाइनिंग का एक बड़ा ब्लॉक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सुरंग निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिल्क्यारा सुरंग में हादसा बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर हुआ। निर्माण कार्य के दौरान टनल की शॉटक्रीट लाइनिंग का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे वहां कार्य कर रहा श्रमिक उसकी चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी 21 वर्षीय श्रमिक के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के कारणों की तस्वीर साफ हो पायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button