राजनीतिक

दून नगर निगम परिसीमन के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दून नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में किये जा रहे मनमाने परिसीमन के विरोध में गांधी पार्क में धरना दिया। धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

सोमवार को धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम िंसह ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नादिर शाही फरमान जारी कर प्रदेशभर के नगर निकायों में मनमाने ढंग से किया जा रहा सीमा विस्तार तर्क संगत नहीं है तथा प्रदेश की जनता के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करती है। प्रीतम सिंह ने नगर निकायों में किये जा रहे सीमा विस्तार के पीछे सरकार की मंशा में खोट बताते हुए कहा कि सीमा विस्तार की आड़ में ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि खुर्द-बुर्द करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नगर निकायों का सीमा विस्तार कर पंचायतों का अस्तित्व भी समाप्त किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीमा विस्तार से पहले राज्य सरकार को उन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करानी चाहिऐे जिन्हें पूर्व में सीमा विस्तार कर नगर निगम, नगर निकाय क्षेत्रों में शामिल किया गया है उसके उपरान्त ही पुनः सीमा विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के नगर निकायों के सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों की कृषि भूमि के खुर्द-बुर्द होने का खतरा बना हुआ है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि सरकार का यह जन विरोधी फैसला है जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनता को विश्वास में लेकर निर्णय लिये हैं परन्तु वर्तमान सरकार जनता के साथ विश्वासघात करती आ रही है तथा बिना पंचायत प्रतिनिधियों के विश्वास में लिये बिना नगर निकायों का सीमा विस्तार करना ग्रामीण क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि 27 दिसम्बर, 28 दिसम्बर, 29 दिसम्बर एवं 30 दिसम्बर तक लगातार देहरादून के गांधी पार्क में धरना दिया जायेगा।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मातवर सिंह कण्डारी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार, विजयपाल सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, डॉ0 संजय पालीवाल, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रभावती गौड़, सूरत सिंह नेगी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Congressmen, Demonstration, Doon Municipal Corporation, Delimitation

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button