उत्तराखंड

घाट बाजार में हिन्दू संगठनों ने निकाली रैली-परंपरा के निर्वहन का दिया संदेश

घनश्याम मैंदोली
घाट/चमोली। रक्षाबंधन के पर्व पर बजरंग दल, विहिप सहित हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घाट में रैली निकालकर बहन की रक्षा की परंपरा के निर्वहन का संदेश दिया। इस अवसर पर हिन्दू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि बहिन की रक्षा करना हर भाई का परम कर्तव्य है।

शनिवार को घाट बाजार में बजरंग दल, विहिप से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर परंपरा के निर्वहन का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी बजरंग दल संदीप नेगी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहिन के पावन प्रेम का प्रतीक है। परंपरा के अनुसार इस दिन हर भाई अपनी बहिन की रक्षा के संकल्प को दोहराता है। जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी विहिप दिनेश नेगी ने कहा कि धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाना और उनका सम्मान करना हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर दलवीर सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, पार सिंह नेगी, महावीर सिंह नेगी, अर्जुन सिंह कठैत आदि ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button