व्यक्तित्व

डॉ. अब्दुल कलाम के देश हित कार्यों को किया याद

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून के विकासनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में डॉ अब्दुल कलाम जयंती पर उनके कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने डाॅ. कलाम को नमन किया।

स्कूल के आचार्य सुभाष चमोली कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भारत के महान वैज्ञानिक थे। देश के प्रति समर्पण की सीख देने वाले डॉ अब्दुल कलाम अपने कार्यों से देश के 11 वें राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में अपने बतौर वैज्ञानिक कई उपलब्धियां हासिल कीं। भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान अग्नि व पृथ्वी जैसी मिसाइलों के निर्माण में डॉ. कलाम ने अहम भूमिका निभाई जिसके चलते उन्हें मिसाइल मैन के तौर पर भी पहचाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button