मसूरी-दून मार्ग पर खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो घायल

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक मैक्स वाहन 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल दो लोगों को 108 की मदद से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह आठ बजे कोल्हूखेत स्थित गंलोगी पॉवर हाउस के पास मैक्स संख्या यूके-07सीए-7079 अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम द्वारा मिलकर रेस्क्यू कार्य किया गया। दोनों घायलों को खाई से निकाल कर 108 से देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सौरभ पुत्र ललिता प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल तथा सतपाल पुत्र बचन सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल घायल हो गए।
कोलूखेत चैकी इंचार्ज अनिल भट्ट के अनुसार सौरभ की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों को मैक्स हॉस्पिटल देहरादून रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।