सामाजिक सरोकार
एनएसएस के छात्रों ने नशे के दुष्प्रभाव बताये

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून जिले के विकासनगर स्थित आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता रैली निकाली।
रविवार को आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में शामिल छात्रों ने युवाओं व स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अफसर पीतांबर सिंह तोमर सहित शिविर में शामिल कॉलेज स्टॉफ के पदाधिकारी मौजूद रहे।



