धन सिंह तोमर को पुलिस पदक सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

राकेश चौहान / साहिया।
जौनसार गांव के कोरुवा निवासी हैं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति ने उत्तराखंड राज्य पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया किया। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के पुलिस उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत्त धन सिंह तोमर को यह सम्मान प्रदान किया।
सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर को अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्व में भी पुलिस सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
क्षेत्रीय निवासी भीम दत्त वर्मा, मुकेश तोमर, सतपाल राय, जयदीप अग्रवाल आदि का कहना है कि धन सिंह तोमर रिटायर्ड के बाद भी सामाजिक सेवाओं में आगे बढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि भारत के राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिलने पर धन सिंह तोमर ने प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।