डीएम ने जलभराव की समस्या के निदान के दिए निर्देश

डीबीएल संवाददाता।
मानसून के मौसम के मद्देनजर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी की नगर पालिका बाड़ाहाट में जोशियाड़ा-कालेश्वर मार्ग पर स्थित वार्ड संख्या 8 एवं 9 में जलभराव की समस्या के निदान को प्रशासन कार्रवाही शुरू कर दी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सिंचाई, राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों के साथ वार्ड का निरीक्षण कर जल्द कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि पानी की निकासी के लिए जल्द कार्यवाही की जाए। स्थानीय निवासियों को बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों को भी आपसी समन्वय के साथ काम करने और पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम शालिनी नेगी, ईई सिंचाई सचिन सिंघल एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



