उत्तराखंड

राजा राम अध्यक्ष और रविन्द्र जयाड़ा पीटीए सचिव नियुक्त

बड़कोट। राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में अभिभावक एवं शिक्षक संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ की पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजा राम जगूड़ी और और सचिव पद पर रविन्द्र सिंह जयाड़ा को चयनित किया गया।

सोमवार को राइंका बड़कोट में अभिभावक एवं शिक्षक संघ की बैठक में सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पूर्व की बैठक के पूर्व की बैठक पर बनाई गई रणनीति की चर्चा के साथ कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के निदान पर रणनीति बनाई गई। अभिभावक समिति का कार्यकाल पूरा हो जाने पर बैठक में समिति के पदाधिकारियों की पुर्न नियुक्ति पर भी सभी से सुझाव मांगे गए। सभी सदस्यों की सहमति उपरांत समिति के अध्यक्ष पद पर राजा राम जगूड़ी और सचिव पद पर रविन्द्र सिंह जयाड़ा की नियुक्ति की गई। उप सचिव पद पर चिरंजीव डिमरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए अतोल सिंह राणा और यशवंत सिंह, सपना, पदमा जोशी, जुमलु लाल शिक्षक सदस्यों में प्यार सिंह रावत, कबीर सिंह रावत को चयनित किया गया।

Key Words : Uttarakhand, Barkot, PTA Meeting, Chairperson, Secretary

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button