उत्तराखंड
उत्तराखंड के संजय भार्गव बने हडको के कार्यकारी निदेशक

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी वित्तीय संस्था हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हडको) ने उत्तराखंड को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दी है। देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव को कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत किया है।
तीन दशक से अधिक के कार्यकाल में संजय भार्गव ने आवास, शहरी अवसंरचना, परियोजना वित्तपोषण, व्यवसाय विकास और प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून तथा हडको के कॉरपोरेट मुख्यालय में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाईं।उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2025 में उन्हें उत्तरांचल टुडे अवार्ड से सम्मानित किया गया था।



