खेल
शिवालिक एकेडमी की टीम बनी अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट की उपविजेता

डीबीएल संवाददाता।
ऑल इंडिया इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में शिवालिक एकेडमी विकासनगर की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उप विजेता ट्रॉफी अपने अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में शिवालिक एकेडमी का सामना सेंट जोसेफ स्कूल से हुआ। मुकाबले में शिवालिक एकेडमी की टीम के खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ मुकाबले को रोमांचक बना दिया और 2-1 के अंतर से प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवालिक एकेडमी की ओर से आदर्श रावत ने एक गोल किया।
‘प्रोमिसिंग प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ पुरस्कार शिवालिक एकेडमी के इशांत कठैत को दिया गया। इस उपलब्धि पर शिवालिक एकेडमी स्कूल की प्रिंसपल रजनी त्यागी ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनायें दीं।



