सीएम पुष्कर धामी ने लखनऊ में किया उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ

सू0लो0सं0वि0 / देहरादून
मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को अपनी संस्कृति
संस्कृति से जुड़े महोत्सवों के आयोजनों से हमारे राज्य के कलाकारों को भी एक मंच प्राप्त होता है और उनकी कला को प्रोत्साहन मिलता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लंदन, दुबई, अबू धाबी के दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि हमारे भारतीय और विशेष रूप से उत्तराखंडी लोग आज भी अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता को नहीं भूले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजना अत्यंत आवश्यक है। हमें आगे बढ़ना है तो अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहना होगा। उन्होंने लखनऊ में निवासरत उत्तराखंडवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांव में वर्ष में एक या दो बार अवश्य आएं। जिससे हमारी भावी पीढ़ी उत्तराखंड की परंपराओं से परिचित होंगी और लोक परंपराओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारी दीवान सिंह अधिकारी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के प्रवासीजन उपस्थित थे।
पूरन सिंह जीना की पुस्तक सतरंगी का विमोचन :
मुख्यमंत्री ने पूरन सिंह जीना की पुस्तक सतरंगी का विमोचन करते हुए चन्दन सिंह मेहरा एवं सत्यप्रकाश जोशी को उत्तराखण्ड महापरिषद के हीरक जयंती सम्मान से सम्मानित किया।