स्वास्थ्य
विश्व कैंसर दिवस : मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून में कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान मैक्स में उपचार के बाद कैंसर से जीत हासिल कर चुके लोगों ने भी प्रतिभाग किया। आयोजन के माध्यम से कैंसर की बीमारी से बचाव एवं समय पर उपचार के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. रूनू शर्मा, डॉ. अमित बडोला आदि ने कैंसर की बीमारी से बचाव को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों एवं उनके परिजनों ने भी अपने अनुभव साझा किये।



