अपना दून
अलर्ट मोड पर दून पुलिस, वाहनों चैकिंग कर संदिग्धों से की जा रही पूछताछ

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने एवं जनपद में संदिग्धों की तलाश को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों, आन्तरिक मार्गो व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस जनपद में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की चैकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी कर रही है।



