उत्तराखंड

सचिव आवास ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन परियोजना का किया निरीक्षण

जनसंवाद के आधार पर हरिद्वार में आगे बढ़ेगी पॉड टैक्सी परियोजना, आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ग्राउंड जीरो पर स्थानीय लोगों से लिया फीडबैक

डीबीएल संवाददाता ।

उत्तराखंड में आधुनिक एवं स्मार्ट परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रस्तावित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी पहलुओं की समीक्षा के साथ स्थानीय लोगों से परियोजना के बारे में फीडबैक भी लिया। डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि परियोजना का निर्माण जनता के सुझावों के अनुसा ही किया जाएगा।

शुक्रवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रस्तावित परियोजना के निरीक्षण की शुरुआत भारत माता मंदिर परिसर से की। प्रस्तावित पॉड टैक्सी कॉरिडोर की कुल लंबाई 20.74 किलोमीटर होगी, जिसमें 21 आधुनिक स्टेशन विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं। यह परियोजना वर्ष 2023 में मंत्रिमंडल से स्वीकृत हो चुकी है। सचिव राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन में जनहित, यातायात सुविधा और स्थानीय व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। सचिव आवास ने सीतापुर क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग एवं डिपो स्थल का भी निरीक्षण किया और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना समयबद्ध रूप से आगे बढ़ सके।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने यह भी बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पॉड टैक्सी प्रणाली ऑन-डिमांड आधारित, पूर्णतः इलेक्ट्रिक एवं चालक रहित होगी जिससे शहर में वाहनों का दबाव घटने औरे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या भी कम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button