नुक्कड़ नाटक से दिया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को समर्थन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के समर्थन में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर की अगुवाई में देहरादून के प्रेमनगर बाज़ार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राज्य एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्नों को मंचित कर आमजन का ध्यान आकर्षित किया।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिड़ला, सुमित खन्ना, मोहित मेहता, सन्नी पुंज, राजेश शर्मा, अनिल नेगी, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, स्वाति नेगी, सुनील कुमार, राहुल तलवाड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे।



