उत्तराखंड

पौध रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

डीबीएल संवाददाता।

स्वामी वेदानंद वेद विद्यालय कुटेटी उत्तरकाशी के तत्वावधान में उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश कुमार आईएफएस अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, उत्तराखण्ड वन विभाग ने अपने संबोध में कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत हैै।

इस मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, प्रभागीय प्रमुख इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन स्वर्ण सिंह, कमांडेंट, आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली सचिन कुमार, राजनेता एवं समाजसेवी राजेन्द्र सिंह आदि ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय, डीपी बलूनी सहित जनपद के अनेक अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, पुलिस विभाग व विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button