अपना दून
दून में भारी बारिश का अलर्ट – स्कूलों की छुट्टी का आदेश

डीबीएल संवाददाता।
मौसम विभाग ने जनपद देहरादून में शनिवार दिनांक 18 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी देहरादून डॉ अशीष चौहान ने मौसम विभाग की 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं।



