राजनीतिक

निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभायें दायित्वों की जिम्मेदारी: पुंडीर

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नवनिर्वाचित अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक मोर्च के पदाधिकारियों को दीं शुभकामनायें

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून की सहसपुर विधानसभा के सुद्धोवाला शिवालिक नगर मंडल के नवगठित अनुसूचित मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने मुलाकात कर उनको शुभकामनायें दीं।

विधायक पुण्डीर ने कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकरी व कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। नई जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के प्रति संगठन के विश्वास को दर्शाती हैं और सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, मंडल महामंत्री चंद्रशेखर सामंत, नगर निकाय संयोजक सुखवीर बुटोला, पार्षद किरण एवं मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button