सरदार अवतार सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में टेरेसा हाउस ने जीती ट्रॉफी

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून के अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर में आयोजित स्वर्गीय सरदार अवतार सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में टेरेसा हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन की ट्रॉफी पर जीत हासिल की।
स्वर्गीय सरदार अवतार सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में स्कूल की कलाम हाउस, टेरेसा हाउस, रमन हाउस एवं टैगोर हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद टैगोर हाउस और टेरेसा हाउस की टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबले में टेरेसा हाउस ने टैगोर हाउस को 31-24 के अंतर से पराजित कर मेमोरियल टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की।
विजेता टीम टेरेसा हाउस को स्कूल के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर रुपिंदर कौर, डायरेक्टर रमनदीप कौर ढिल्लों, रुपिंदर कौर, डायरेक्टर रमनदीप कौर ढिल्लों, रुपिंदर कौर, डायरेक्टर रमनदीप कौर ढिल्लों सहित स्कूल के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।



