अपना दून
विकासनगर में घटिया पॉलीथिन के इस्तेमाल पर कार्रवाही

डीबीएल न्यूज
देहरादून के विकासनगर में नगर पालिका परिषद की टीम ने ग्राहकों को मानकों के खिलाफ पॉलीथिन में सामान देने वाले दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाही की।
सोमवार को उच्च न्यायालय का पालन करते हुए नगर पालिका परिषद विकासनगर की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाही करते हुए नगर पालिका परिषद की टीम ने 18 हजार रुपये की धनराशि वसूल की।



