अपना दून
दून की सोंग नदी को बचाने की पहल शुरू

डीबीएल संवाददाता / देहरादून ।
देहरादून। पूर्वी दून घाटी की मुख्य जीवन रेखा कही जाने वाली सोंग नदी और उसकी पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) को समझने और बचाने के शुरूआत की गई है। स्प्रिंग एंडरिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) उत्तराखंड के तहत सोंग नदी क्षेत्र में बायोइंडिकेटर प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है।
सारा परियोजना का मुख्य उद्देश्य नदी के जल की गुणवत्ता, नदी किनारे के आवास और इंसानी दबावों के प्रभाव का जैविक संकेतकों के जरिए मूल्यांकन करना है। भारतीय वन्यजीवसंस्थान के पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक डॉ. वी.पी. उनियाल के मार्गदर्शन में यह अध्ययन पूरा किया जाएगा।



