शिक्षा और रोजगार

29 नवंबर को होगी यूकेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यूकेपीएससी ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की 6 नवंबर 2026 की विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा 29 नवंबर रविवार को प्रदेश के सभी जनपदों के 18 शहरों में आयोजित की जाएगी।

दो सत्रों में होगी परीक्षा:

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button