उत्तराखंड

सेना में भर्ती को युवतियों के लिए प्रशिक्षण कैंप शीघ्र : कर्नल कोठियाल

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली की भरदार पट्टी के सिद्धपीठ मठियाणा खाल में मठियाणा देवी सेवा समिति चंडीगढ़ की ओर से संकीर्तन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर निम के प्रिंसिपल और यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल को सम्मानित किया गया। कर्नल कोठियाल ने अपने संबोधन में कहा कि जल्द ही युवतियों को सेना में भर्ती के लिए कैंप शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल ने अपने पुरूषार्थ के बलबूते केदारनाथ को संवारा है। वह सिर्फ उत्तराखंड की सेवा नहीं कर रहे, बल्कि पूरे राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। विधायक चैधरी ने मठियाणा देवी मंदिर की सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि भरदार क्षेत्र की पानी की समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान निम के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जल्द ही युवतियों को सेना में भर्ती के लिए कैंप शुरू किए जाएंगे। उन्होंने जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को उत्तराखंड की संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बहुत खूबसूरत है।

जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि वे बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती कैंप आयोजित कर रहे हैं। अभी तक तीन हजार युवा उनके कैंप से भर्ती हो गए हैं, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और मंजू सुंदरियाल ने जागर, भजन-संगीत और अपने प्रसिद्ध गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोंसट्रिक्स इंडिया के कंट्री जनरल मैनेजर रविन्द्र सिंह राणा, अंजली इंटीरियर्स के राम सिंह रावत, गढ़वाल विवि के छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, जय हो के संयोजक पुष्पेन्द्र पंवार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, छात्र नेता हिमांशु तिवारी, समिति के प्रधान गोबिंद सिंह पंवार, उप प्रधान कमल सिंह बागडी, महासचिव एसएस नेगी, सचिव विक्रम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष उदय सिंह पंवार, गजपाल सिंह महर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Key Words : Uttarakhand, Rudraprayag, Army Recruitment,  young women, Training Camps, Col. Kothiyal

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button