राजनीतिक

अल्मोड़ा विधानसभा की छह में से 4 सीटों पर भाजपा की जीत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद की छह विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है। अल्मोड़ा, सोमेश्वर, सल्ट व द्वाराहाट से भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि रानीखेत व जागेश्वर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

अल्मोड़ा से भाजपा के रघुनाथ सिंह चौहान ने कांग्रेस के मनोज तिवारी, सोमेश्वर से भाजपा की रेखा आर्या ने कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी, जागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा के सुभाष पांडे, सल्ट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना ने कांग्रेस की गंगा पंचाली, द्वाराहाट से भाजपा के महेश नेगी ने उक्रांद के पुष्पेश त्रिपाठी को पराजित किया। जबकि रानीखेत से कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा ने भाजपा के अजय भट्ट तथा जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे को पराजित किया।

Key Words : Uttarakhand, Almora, Assembly, Election, BJP, Congress

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button