खेल

सीएम ने यूएस नगर के पैरा बैडमिंटन प्लेयर मनोज को किया सम्मानित

देेहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सम्मानित किया। जनपद ऊधमसिंह नगर निवासी मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की विश्व रैंकिंग में नंबर एक शटलर हैं। मनोज को पैरा बैडमिंटन एसएल श्रेणी में अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री ने मनोज सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं:

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण जैसी कालजयी रचना के माध्यम से विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से परिचित कराया तथा रामायण के माध्यम से भारतीय जीवन पद्धति तथा सामाजिक संबंधो का आदर्श चित्रण प्रस्तुत किया। हमें महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपने व्यवहार में लाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सम्मान और सच्ची श्रद्धा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button