सीएम ने किया ‘हिमालय में महात्मा गांधी के सिपाही सुन्दरलाल बहुगुणा‘ का विमोचन
![](https://devbhoomilive.com/wp-content/uploads/2017/09/Sundar-Lal-Bhuguna.jpg)
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट में पद्म विभूषण से अलंकृत सुन्दरलाल बहुगुणा के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘हिमालय में महात्मा गांधी के सिपाही सुन्दरलाल बहुगुणा‘ का विमोचन किया। भूवैज्ञानिक प्रो. केएस वल्दिया द्वारा लिखित सुन्दरलाल बहुगुणा की इस जीवनी में बहुगुणा के जीवन के संघर्षों, उनके जीवन पर महात्मा गांधी के विचारों का प्रभाव एवं उनके जीवन के अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है।
गुरूवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा ने एक मिशन के लिए अपना जीवन समर्पित किया। पर्यावरण के क्षेत्र में जो कार्य बहुगुणा जी ने किये वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत होंगे।
इस अवसर पर पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा ने कहा कि भारतीय परंपरा त्याग करने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान करने की रही है। त्याग, तपस्या और सेवा से ही देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में खुश रहने के लिए सादगी, संयम और सदाचार जरूरी है।
इस अवसर पर पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा की पत्नी विमला बहुगुणा, निदेशक वाडिया इंस्टीट्यूट मीरा तिवारी, निदेशक उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र डाॅ दुर्गेश पंत आदि उपस्थित थे।
Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, Sundarlal Bhuguna, Book, Launch