उत्तराखंड

पूर्व आईएएस चन्द्र सिंह के निधन पर जताया शोक

डीबीएल संवाददाता।

जनपद उत्तरकाशी के प्रथम जिलाधिकारी चन्द्र सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया।

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित ग्राम भंकोली के मूल निवासी चन्द्र सिंह 1967 में उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारी बने और 1985 में उनकी आईएएस में पदोन्नति हुई। उन्हें अपनी ईमानदार छवि के लिए जाना जाता था। वे बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और बुद्ध की शिक्षाओं को अपना आदर्श मानते थे।

उनके निधन पर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, दर्शन लाल, राधेश्याम कोठारी, संजय खत्री, कुलदीप कुमार सहित स्थानीय लोगों व बु़द्धिजीवियों ने शोक जताते हुए अपनी संवेदनायें व्यक्त कीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button