शिक्षा और रोजगार

दून के युवाओं के रोजगार का जरिया बनेगा डिजिटल डिवाइड डेटा सेंटर

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

देहरादून में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की पहल करेगा। डिजिटल डिवाइड डेटा कंपनी के माध्यम से युवाओं को फिजिकल एआई और जेनरेटिव एआई क्षेत्र के में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

गुरूवार को दून के आईआइटी पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डिजिटल डिवाइड डेटा कंपनी का शुभारंभ करते हुए कंपनी के चीफ एवं ऑपरेटिंग ऑफिसर, स्टीव लार्सन ने कहा कि भारत एंटरप्राइज एआई के लिए एक अहम केंद्र बन गया है। उत्तराखंड राज्य में इस पहल से फिजिकल एआई और जेनरेटिव एआई क्षेत्र में क्लाइंट्स को सपोर्ट करने की क्षमता बढ़ेगी।

डिजिटल डिवाइड डेटा के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस, बेथुएल जाबेज़ ने कहा कि कंपनी ने उत्तराखंड में देहरादून को यहां उपलब्ध मजबूत टैलेंट पूल और उत्तराखंड के युवाओं के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी करियर के अवसर पैदा करने की संभावनाओं को देखते हुए चुना है। उन्होंने बताया कि करीब 150 लोग पहले ही हमारी टीम से जुड़ चुके हैं।

मुख्य क्षमताएं और सर्विस पोर्टफोलियो :

डिजिटल डिवाइड डेटा देहरादून सेंटर एआई और डेटा सर्विसेज पोर्टफोलियो को सपोर्ट करेगा। इसमें एगोसेंट्रिक डेटा कलेक्शन, मल्टीमॉडल डेटा एनोटेशन, डेटा क्यूरेशन, स्स्ड फाइन-ट्यूनिंग सपोर्ट, लो-रिसोर्स लैंग्वेज सर्विसेज, एआई मॉडल इवैल्यूएशन तथा डेटा प्रिपरेशन और वैलिडेशन जैसी सेवाएं शामिल हैं। ये सेवाएं टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और दूसरे मल्टीमॉडल फॉर्मेट में एआई मॉडल तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button