खेल
खेल महाकुंभ-2026 – लाखामंडल के युवाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, शिक्षा एवं खेल विभाग उत्तराखंड की ओर से देहरादून के चकराता विकासखंड में आयोजित खेल महाकुंभ-2026 में युवाओं ने प्रतियोगिताओ में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
गुरुवार को लाखामंडल के इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य केंद्र सिंह असवाल ने खेल महाकुंभ-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आश्रम पद्धति स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या चंद्रकला जोशी, शिक्षक संजय भट्ट,बलवीर राणा सहित छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



