उत्तराखंड

जनता अब जान गई जुमलों की हकीकत : प्रीतम

साहिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के चकराता पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। चकराता बाजार में पैदल भ्रमण कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की जुमलेबाज़ी की हकीकत को अब आमजन समझ चुका है, चाहे वो काला धन वापसी हो, प्रत्येक खाते में 15-15 लाख डालने की बात हो, प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने की बात हो, महंगाई कम करने की बात हो या अच्छे दिन लाने की बात, मोदी का प्रत्येक वायदा जुमला ही साबित हुआ है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी ने देवभूमिवासियों को भी 2017 के चुनावों में डबल इंजन के सब्ज़बाग दिखाये थे लेकिन पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मंत्री-सांसद-विधायक-पदाधिकारी सड़कों पर लड़ने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी लचर हो गई है कि सीमांत क्षेत्र त्यूणी में झूला पुल पर प्रसव की घटना हो रही है। राज्य खाद्यान्न योजना के अनाजों में कटौती के साथ साथ दामों में दुगनी वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कहा कि प्रदेश सरकार द्वेष की भावना से कार्य कर रही है और कांग्रेसजनों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

इस मौके पर जिपं अध्यक्ष चमन सिंह, राजेंद्र शाह, गिरीश पुनेड़ा, दीवान सिंह तोमर, प्रमुख राजपाल सिंह, पीसीसी सदस्य सरदार सिंह, एनडी पंवार, राजेंद्र सिंह तोमर, दिनेश चांदना, कमल रावत, केंटोनमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष चन्दन रावत, पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, शहर अध्यक्ष सुनील जैन, बचन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

key Words : Uttarakhand,Sahiya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button