उत्तराखंड

विजयदशमी का पर्व सामाजिक मूल्यों का आईना – सीएम

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का आईना है। मुख्यमंत्री ने श्री राम और हनुमान जी की पूजा अर्चना के कबाद रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया।

मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें समाज में जहां भी बुराई नजर आती है उसे दूर करने का भी सन्देश देता है। हमारे त्यौहार, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े होने के साथ ही कृषि, नदियों, पहाड़ों और हमारे इतिहास से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस विजयादशमी पर प्रतिज्ञा लें कि हम 2025 तक, जब हम अपनी राज्य गठन की रजत जयन्ती मनाएंगे, अपने राज्य के लिए कुछ सकारात्मक योगदान देंगे और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाएंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, डा. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, बिनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन, बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष सन्तोष नागपाल, प्रेम भाटिया, गगन सेठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button