व्यक्तित्व
डॉ. अनिल वर्मा को एनएसएस रक्तदान सेवा अवार्ड सम्मान से नवाजा

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ0 अनिल वर्मा को एनएसएस रक्तदान सेवा अवार्ड सम्मान से नवाजा गया है। एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शीतल कन्नौजिया एवं डॉ0 बरखा कमल ने 155 बार स्वेच्छापूर्वक रक्तदान करने के लिए डॉ0 अनिल वर्मा को सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ0 अटल बिहारी बाजपेयी, डॉ0 केपी सिंह, डॉ0 अरविन्द चौधरी, डॉव दिलीप शर्मा, डॉव अभिषेक गुप्ता सहित एनएसएस की छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन कमांडर कनिका उप्रेती ने किया।



