खेल
बालक वर्ग में बरौथा व बालिका वर्ग में भृनाड की टीम बनी अव्वल
देहरादून जिले के चकराता ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र कर रहे शानदार प्रदर्शन

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून जिले के लाखामंडल में आयोजित विकासखंड चकराता की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी, खोखो और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी में बरौथा की टीम और बालिका वर्ग में भृनाड त्यूनी की टीम ने अव्वल स्थान हासिल किया।
50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में लाखामंडल के अर्पित प्रथम, भटाड़ के पारस द्वितीय और कुल्हा के प्रियांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में क्वासी के अरनव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस मौके पर गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।



