सामाजिक सरोकार

चकराता में दिया नशामुक्त समाज का संदेश

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून जिले के विकासनगर एथलेटिक्स क्लब ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता पहल की शुरूआत की हुई है। इस मुहिम के तहत चकराता में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर रिले दौड़ के प्रतिभागियों ने स्कूली छ़ात्रों और स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह नोनू ने बताया कि देहरादून से शुरू हुई रिले दौड़ का मकसद लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि महासू मंदिर हनोल तक रिले दौड़ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को रिले दौड़ के प्रतिभागियों के चकराता पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। इस मौके पर स्कूली छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button