अपना दून
विधायक पुंडीर ने किया इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का लोकार्पण

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून जिले की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और मूलभूत ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रयासों से विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।
मंगलवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम धर्मावाला में 9.50 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम आदूवाला में 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित न रखते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक छोटे एवं महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



