संस्कृति एवं संभ्यता
चिंतासणी मेले में श्रद्धालुओं ने की सर्वहित की कामना

डीबीएल संवाददाता।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर चकराता विधानसभा क्षेत्र के लाखामंडल के धाोरा पुड़िया गांव में माता चिंतासणी के पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र सहित दूरदराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता चिंतासणी से सभी के हित की कामना की।
नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाला माता चिंतासणी मेला स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुराने समय में मंदिर में बलि देने की परंपरा प्रचलित थी, मगर अब माता को नारियल चढ़ाकर श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। मेले में पारंपरिक पांडव नृत्य, देव-डोलियों का मिलन तथा देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना आकर्षण रहा। इस अवसर पर उत्तराखंड सांस्कृतिक विरासत के दर्शन भी होते हैं।



