साइकिल रैली निकालकर आमजन को किया जागरूक

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
वायु प्रदूषण दुष्प्रभावों से आमजन को जागरूक करने के लिए नगर निगम देहरादून के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों, नियंत्रण एवं रोकथाम के उपायों के बारे में आमजन को जागरूक करना रहा।
नगर आयुक्त देहरादून एवं शिवालिक एजुकेशन सोशल वेलफेयर एवं ह्यूमन रिसोर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में दूनवासियों को वायु प्रदूषण के खतरों से जागरूक करने के लिए साइकिल रैली आयोजित की गई। इस दौरान साइकिल का उपयोग करना, पैदल चलना तथा निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी, जिसमें विद्यार्थियों एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और विद्यालय के शिक्षकों के साथ संस्था के सदस्य मौजूद रहे ।



