राजनीतिक

भाजपा के विधायकों को दून बुलाया

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। देहरादून से लेकर दिल्ली तक अटकलों का बाजार गर्म है। इतना बड़ा जनादेश देने के बाद भी देवभूमि की जनता को मुख्यमंत्री का इतना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। भाजपा आलाकमान मुख्यमंत्री का ऐलान कब करेगा इसका तो पता नहीं लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बीच भाजपा के सभी विजयी विधायकों को देहरादून बुला लिया गया है।

करीबी सूत्रों ने बताया कि शनिवार को नए मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं इसलिए सभी विधायकों को राजधानी आने को कहा गया है।
इस बीच मुख्यमंत्री के लिए तीन नामों की चर्चा जोरों पर है। डोईवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

हालांकि चौबटटाखाल से विधायक सतपाल महाराज और पिथौरागढ़ से विधायक प्रकाश पंत का नाम भी मजबूती से लिया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन भाजपा आलाकमान और संघ की पसंद बनकर उभरता है।

key words : uttarakhand, dehradun, chief minister, mla’s, bjp

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button