अपना दून

गोर्खाली दशैं मेले का शुभारंभ – नेपाल के लोकगायक मिनुज राना के गीतों पर झूमे लोग

देहरादून/डीबीएल संवाददाता। वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019 तीन दिवसीय मेला महेन्द्र ग्राउन्ड गढ़ी कैन्ट, देहरादून में शुरू हो गया है। महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, एवं विधायक गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह मेला 20 अक्टूबर तक चलेगा।

इससे पूर्व गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव मेले का उद्घाटन शुक्रवार को वीर गोर्खा कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक ले0 जनरल राम सिंह प्रधान ने विधि विधान के साथ किया। संरक्षक ने रीबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मेले में लगे स्टाॅलों का निरीक्षण किया। ले. जनरल राम सिंह प्रधान ने मेले के लिए वीर गोर्खा कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसकी प्रस्तुति वैभवी नृत्य केन्द्र द्वारा दी गयी। जिसके बाद नेपाली गीत ‘मत गांव की छोरी अंजना पर अंजू हर्षिता, तमांग, तालई मां दिव्या गीत पर नैंना, श्रेया, रितिका, अंश, सागर, रोहित गुरांश संस्कृति कला केन्द्र, शोलो डांस कती रामरो कमल फूल फूल्यो गौरव थापा, नेपाली ग्रुप डांस दुई दिनै भेटनों लाई आऊ देई न पर कोमल, मेघा, सुश्मिता छिद्दरवाला ग्रुप, शोलो डांस साहिल, नेपाली गु्रप डांस शीरई मा सिरबंदी, नेपाल गीत गीरई खेत को में तृशना लिम्बू, भारतनाट्यम मि0 आरूषी, अनारवाला ग्रुप, सुपर डान्सर चैप्टर चार के अक्षित भण्डारी द्वारा बाॅलीवुड गानों पर नृत्य, हिजो रती सपनिमा नेपाली नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।

नेपाल के लोकगायक व अभिनेता मिनुज राना व लोकगायिका सुनीता नेपाली तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019 में मुख्य आकर्षण का केंन्द्र रहें। जिन्होंने एक के बाद एक नेपाली गीतों की प्रस्तुति देकर महेंन्द्र ग्राउड में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने मेले में मौजूद समस्त जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं वीर गोर्खा कल्याण समिति को बधाई देना चाहता हूं। जिन्होंने इस तरह का भव्य आयोजन किया है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। गणेश जोशी विधायक मसूरी ने कहा कि वीर गोर्खा कल्याण समिति ने गोर्खा संस्कृति व उत्तराखण्ड की संस्कृति, सभ्यता एवं परम्परा को संजोकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया है।

आयोजन के पहले दिन विशिष्ट अतिथियों में सारिका प्रधान, पूर्व राज्यमंत्री, पदम सिंह थापा, अध्यक्ष, गोर्खाली सुधार सभा, नीरज बंसल चैयरमेन सहनसाही फार्म एवं रिसोर्ट, डाॅ विजय नेगी एचओडी, ह्युमनटियराईज डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून, टीना सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रंजीत धामी, वरिष्ठ समाज सेवक ने शिरकत की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वीर गोर्खाकल्याण समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तामंग, महा सचिव विशाल थापा, संरक्षक मेघ बहादुर थापा सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर जल विद्युत निगम उत्तराखण्ड, संरक्षक मेजर बीपी थापा, सहसचिव देवीन शाही, कोषाध्यक्ष टेक बहादुर थापा, सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान व सलहाकार कर्नल एलबी खत्री, सदस्य मनोज तमंग, दमर थापा, बलदेव सिंह क्षेत्री, यामू राना, बुद्वेश राई, आशू थापा, जगू माया राना, दिल कुमारी शाही व करमिता थापा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
मंच संचालन वीर गोर्खा कल्याण समिति के सहसचिव देवीन शाही और नेपाल से आये श्याम राना मगर ने संयुक्त रूप से किया।

 

खूब पसंद आ रहे गोर्खाली व्यंजन:

तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019 में खाने में गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। स्टॉलों में प्रदर्शनी, गोर्खाली पारम्परिक वेष-भूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री के साथ झूले, सरकारी विभागों के स्टॉल आदि मौजूद हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button