शिक्षा और रोजगार

विज्ञान मेले में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

डीबीएल संवाददाता।

छात्रों की रचनात्मक सोच एवं दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर माण्डूवाला में आयोजित विज्ञान मेले में छात्रों ने अपने वैज्ञानिक मॉडलों के साथ बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

बुधवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की संकुल स्तरीय विज्ञान व गणित मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संकुल प्रमुख डॉ. मनोज रयाल ने किया। इस अवसर पर देहरादून संकुल के विभिन्न विद्या मंदिरों से आए हुए छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं गणित के प्रति नववचारी दृष्टि विकसित करने तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, प्रयोगों एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर, कलीराम भट्ट, प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़, महिताब सिंह गुसाईं, प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर भानियावाला तथा शिशुपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर नथुवावाला, राकेश मैन्दोला प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर माण्डूवाला ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button